
मुंबईः अरब सागर में एक हेलीकॉप्टर आज इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान समंदर में गिर गया। इस हेलीकॉप्टर में ओएनजीसी के छह कर्मचारी, दो पायलटों सहित कुल 9 लोग सवार थे। हादसे की जानकारी मिलते राहत बचाव कार्य शुरु किया गया। रेस्क्यू टीम ने 5 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है लेकिन 4 लोग मारे गए।
इस पवन हंस हेलीकॉप्टर में ओएनजीसी के 6 कर्मचारी और एक कंपनी में काम करने वाला ठेकेदार था। हेलीकॉप्टर एक रिग पर लैंड करने का प्रयास कर रहा था, उसी दौरान वह समुद्र में गिर गया। हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग की वजह का पता नहीं चल सका है। यह हेलीकॉप्टर मुंबई तट से करीब 50 समुद्री मील की दूरी पर अरब सागर में गिरा।
हादसे के बाद बचाए गए पांच लोगों का रिग सागर किरण पर एक चिकित्सा इकाई में उनका इलाज चल रहा है। इसके अलावा नानावती अस्पताल ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया है। मृतकों के नाम संजू फ्रांसिस, मुकेश पटेल, विजय मंडलोई और सत्यमबाद पात्रा है। मृतकों में तीन ओएनजीसी के कर्मचारी थे जबकि चौथा कंपनी का ठेकेदार था। ओएनजीसी के अधिकारियों के अनुसार दोनों पायलट सहित पांच घायल खतरे से बाहर हैं।
All 9 persons onboard helicopter were rescued. Unfortunately, four of them, brought unconscious to the Mumbai base and taken to the hospital, lost the battle of life. #ONGC deeply mourns this loss. https://t.co/ljfmDesV3K
— Oil and Natural Gas Corporation Limited (ONGC) (@ONGC_) June 28, 2022